JharSewa - Jharkhand (आय, जाति, निवास) प्रमाणपत्र आवेदन, स्टेटस ट्रैकिंग

ADVERTISEMENT

झारखंड ई-डिस्ट्रिक्ट, जिसे Jharsewa भी कहा जाता है, झारखंड सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराना है।

Jharsewa पोर्टल के माध्यम से झारखंड के नागरिक विभिन्न प्रमाण पत्रों (जैसे जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Jharsewa पोर्टल पर मिलने वाले सेवाओं की सूची

झारखंड ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत चलने वाले Jharsewa पोर्टल के जरिए नागरिक राज्य सरकार की कई सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। राज्य का एक आम नागरिक निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग कर सकता है-

प्रमाणपत्र सेवाएँ

  • जन्म प्रमाणपत्र
  • मृत्यु प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र

सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विकलांग पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना
  • उपभोक्ता न्यायालय सेवाएं
  • भूमि रिकॉर्ड सेवाएं
  • वाणिज्यिक कर विभाग सेवाएं
  • कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग सेवाएं
  • श्रम, रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सेवाएं
  • ऊर्जा विभाग सेवाएं
  • शिकायत निवारण सेवा
  • सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
  • सरकारी सेवाओं से संबंधित प्रपत्र

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

Service Plus पोर्टल पर सेवाओं के आवेदन करने के हेतु आपको पोर्टल रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jharsewa jharkhand gov in होमपेज पर जाएं, वहां उपर की तरफ आपको “रजिस्टर योरसेल्फ” के विकल्प पर क्लिक करें।
JharSewa Registration
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा, यह आप मांगी गई जानकारियां दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप खुद का JharSewa Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Jharsewa Registration Page

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको आपका यूजर आईडी, और पासवर्ड मिलेगा जिसकी मदद से आप लॉगिन कर सकते हैं, JharSewa Login कर सकते हैं।

JharSewa Login

इसके लिए भी आप होमपेज पर दिए गए लॉगिन बटन पर क्लिक कर सकते हैं, और नए पेज पर Login क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन कर सकते हैं।

💡
रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करने के बाद प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन किया जा सकता है.

Jharsewa सेवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस पोर्टल के माध्यम से आप कई सेवाओं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन योजनाएं आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप भी इन सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले झारसेवा (ServicePlus) पोर्टल पर जाएं।
  • यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, तो अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
Jharsewa Login
  • अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो पहले नया अकाउंट बनाएं और फिर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद "Apply for Services" विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब "View All Available Services" पर क्लिक करके झारखंड राज्य की सभी उपलब्ध सेवाओं की सूची देखें।
  • अपने राज्य के रूप में Jharkhand का चयन करें।
  • अब आपको विभिन्न सेवाओं की सूची दिखाई देगी।
  • जिस सेवा के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।उदाहरण: जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विवाह प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि।
  • चुनी गई सेवा का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, परिवार का विवरण आदि सही-सही भरें।
  • गलत जानकारी भरने से आवेदन रद्द किया जा सकता है, इसलिए सावधानी से फॉर्म भरें।
  • आपकी सेवा के लिए जो दस्तावेज जरूरी हैं, उन्हें स्कैन करके अपलोड करें।
  • उदाहरण के लिए,पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस)पता प्रमाण (बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट)अन्य दस्तावेज (जाति प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट आदि)\
  • अब फॉर्म को अच्छे से जांच लें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।
  • सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के बाद, आपको स्वीकृति रसीद (Acknowledgment Receipt) मिलेगी।
  • इस रसीद को डाउनलोड और प्रिंट कर लें, क्योंकि यह भविष्य में आपके आवेदन की स्थिति (Status) जानने के लिए आवश्यक होगी।

Certificate Application Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट – https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाकर “ट्रैकिंग” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Status Track
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां आप एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर या एप्लिकेशन डिटेल्स या ओटीपी के विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप कैप्चा दर्ज करें, और अपने Jharsewa Tracking कर सकते हैं।
Jharsewa Status Tracking

नागरिक अपने प्रमाण पत्र को कैसे सत्यापित करें?

नागरिक अपने प्रमाण पत्र को निम्नलिखित सरल चरणों में सत्यापित कर सकते हैं:

  • सबसे पहले संबंधित पोर्टल के होमपेज पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Verify Certificate' या 'प्रमाण पत्र सत्यापन' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना Application Reference Number और Token Number सही-सही दर्ज करें।
Verify Certificate
  • सभी जानकारी भरने के बाद 'Verify' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका प्रमाण पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिससे आप सत्यापित कर सकते हैं कि यह वैध है या नहीं।

इस प्रक्रिया से नागरिक अपने प्रमाण पत्र की प्रमाणिकता को आसानी से जांच सकते हैं और किसी भी धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स

अनुसूचित जाति के तहत जाति सूचीक्लिक करें
एसटी के तहत जाति सूचीक्लिक करें
ओबीसी के तहत जाति सूचीक्लिक करें
बीसी-I के तहत जाति सूचीक्लिक करें
बीसी-II के तहत जाति सूचीक्लिक करें

झारखंड में प्रज्ञा केंद्र क्या है?

प्रज्ञा केंद्र (Pragya Kendra), जिसे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) भी कहा जाता है, झारखंड सरकार द्वारा स्थापित डिजिटल सेवा केंद्र हैं, जो डिजिटल इंडिया पहल के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करते हैं।

ये केंद्र सरकार और आम जनता के बीच एक सेतु की तरह कार्य करते हैं, जिससे लोग आवश्यक सेवाओं को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने से बच सकते हैं।

प्रज्ञा केंद्र पर उपलब्ध सेवाएँ निम्नलिखित हैं:

श्रेणीसेवाएँ
प्रमाण पत्र सेवाएँ- जन्म प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
सामाजिक कल्याण सेवाएँ- पेंशन योजनाएँ (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग)
- छात्रवृत्ति आवेदन
- जॉब कार्ड (MGNREGA)
वित्तीय सेवाएँ- बैंकिंग सेवाएँ (जन धन योजना, पीएम किसान आदि)
- आधार लिंकिंग और अपडेट
- पैन कार्ड आवेदन
बिल भुगतान सेवाएँ- बिजली और पानी के बिल भुगतान
- मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज
राशन कार्ड सेवाएँ- नए राशन कार्ड के लिए आवेदन
- राशन कार्ड की स्थिति जांचें
ऑनलाइन आवेदन सेवाएँ- ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण
- भूमि रिकॉर्ड सेवाएँ
- आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड

Jharsewa संपर्क विवरण

यदि आपको Jharsewa पोर्टल से संबंधित कोई सहायता या जानकारी चाहिए, तो आप निम्नलिखित संपर्क विवरण का उपयोग कर सकते हैं:

State Designated Agency (SDA):

  • पता:
    JAP-IT, Ground Floor, Engineers Hostel No. 2,
    Near Golchakkar, Dhurwa, Ranchi-834004, Jharkhand
  • फोन नंबर:
    0651-2401581, 2401040
  • ईमेल:
    support.edistrict@jharkhandmail.gov.in
💡
आप इन संपर्क माध्यमों का उपयोग करके Jharsewa से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं या किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं।